जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है,पति राज कौशल के निधन पर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

Updated:
विज्ञापन

मंदिरा बेदी और राज कौशल, फोटो- इंस्टाग्राम

Mandira Bedi On husband Raj Kaushal Death: मंदिरा बेदी ने साल 2021 में अपने पति राज कौशल को खो दिया था. अब एक्ट्रेस ने अचानक हुए निधन पर बात की और बताया कि इस दर्द से वह कैसे बाहर आई थी.

विज्ञापन

Mandira Bedi On husband Raj Kaushal Death: टीवी होस्ट मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के अचानक हुए निधन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि खुद को संभालने के लिए थेरेपी का सहारा लिया.

Mandira Bedi On Sudden Death Of Husband Raj Kaushal: मंदिरा बेदी ने पति के अचानक निधन पर की बात

मंदिरा बेदी ने Max, Min And Meowzaki के ट्रेलर लॉन्च पर अपने पति की अचानक हुई मौत पर बात की. इमोशनल होते हुए उन्होंने कहा, "जब भी मुझे लगा कि मेरी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है या मैं मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रही हूं, तब मैंने थेरेपिस्ट और काउंसलर की मदद ली है. हर बार इससे मुझे काफी राहत मिली. साल 2021 में पति को खोने के बाद थेरेपी मेरे लिए खुद को संभालने और उस दर्द से बाहर निकलने का एक जरिया बन गई थी. यही वजह है कि मैंने उस मुश्किल वक्त में भी प्रोफेशनल मदद लेना जारी रखा."

View on Instagram

Mandira Bedi Finds Therapy Counseling Usefull: मंदिरा बेदी को थेरेपी, काउंसलिंग से मिलती है मदद

मंदिरा ने आगे कहा, "थेरेपी, काउंसलिंग और खुद को बेहतर तरीके से समझना मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं. करीब 20 साल पहले मैंने पहली बार थेरेपी ली थी. जब मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो उनका पहला सवाल था, 'तुम्हें थेरेपी की जरूरत क्यों पड़ी? क्या हुआ?' मैंने उनसे कहा कि मेरे मन में जो कुछ चल रहा था, उसे खुलकर किसी के सामने रखना जरूरी था. इस पर मां ने कहा, 'तुम मुझसे भी तो बात कर सकती थीं.' मैंने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे प्रोफेशनल मदद की जरूरत थी.'"

Mandira Bedi And Raj Kaushal: मंदिरा और राज के बारे में

मंदिरा बेदी ने साल 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी. बाद में इस कपल का बेटा वीर हुआ और 2020 में उन्होंने अपनी बेटी तारा को गोद लिया. जून 2021 में 50 साल की उम्र में राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया.

Mandira Bedi Project: मंदिरा बेदी के प्रोजेक्ट

मंदिरा बेदी फिल्म 'Max, Min And Meowzaki' में दिखाई देंगी. इस फिल्म का निर्देशन नरसिम्हा मूर्ति ने किया है. मूवी की कहानी मैक्स और मिन नाम के एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. रिश्ते में आई मुश्किलों की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं. ब्रेकअप के बाद मैक्स अकेलेपन और टूटे दिल से जूझता है. तभी उसकी जिंदगी में एक बिल्ली 'Meowzaki' की एंट्री होती है, जो उसकी जिंदगी में फिर से खुशियां लेकर आती है. फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल? बेटी इदा ने कर ली है सगाई

ये भी पढ़ें: पहली नजर में ही मंदिरा बेदी को दिल दे बैठे थे राज, ऐसी है लव स्टोरी


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola