Ankit Baliyan Last Instagram Post: मौत से चंद घंटे पहले ‘मर्डर’ वाला गाना गा रहे थे अंकित बालियान, आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
अंकित बालियान, फोटो- इंस्टाग्राम
अंकित बालियान पर कुछ लोगों ने 12 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने लेने का दावा किया है. इसी बीच उनका लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें वह मर्डर से रिलेटेड ही गाना गाते नजर आए.
Ankit Baliyan Last Instagram Post: पॉपुलर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं. इस हमले में अंकित को कई गोलियां लगीं, जिसमें सिर पर लगी गोली भी शामिल थी.
Ankit Baliyan Last Instagram Post Viral: अंकित बालियान का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल
हरियाणवी सिंगर का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें अंकित बालियान कार में बैठे नजर आ रहे हैं. वह काफी रिलैक्स मूड में हरियाणवी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बोल मर्डर से ही रिलेटेड हैं. वीडियो में वह गाते हैं, ''सड़क पर किसी का मर्डर कर दो.'' इत्तेफाक की बात ये है कि यह रील उनकी मौत से करीब एक-दो घंटे पहले ही इंस्टा पर शेयर किया गया था.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Nepal Flood: अपनों की तलाश में 300+ लोग, सोनू सूद-मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ
किसने ली अंकित की हत्या की जिम्मेदारी
अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने लेने का दावा किया है. गैंग की ओर से आरोप लगाया गया कि सिंगर उनके विरोधी गुट के लोगों के संपर्क में था और उसने गैंग से जुड़े एक मामले पर गाना भी बनाया था. बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया के इंस्टा से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा था, “यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब सबकी बारी आएगी.” इसके साथ ही पोस्ट में उत्तर प्रदेश पुलिस को भी धमकी दी गई और आगे अंकित बालियान जैसी और घटनाएं होने की चेतावनी दी गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर सामने आए इन दावों की भी पड़ताल की जा रही है.

About Ankit Balyan: कौन थे अंकित बालियान?
अंकित बालियान ने अपने गानों के जरिए लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिक की थी. ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ उनके चर्चित गानों में से एक था. इसके अलावा ‘112 NE’, ‘गोली के बारूद’, ‘जाट जाटनी’, ‘अगला जनम जाट’, ‘संविधान’, ‘मोदी बरगा रुतबा’, ‘जाट धर्मेंद्र की तरिया’, ‘एक कटोला जेल के भीतर’, ‘वेट’, ‘सिस्टम’ और ‘रिफलें’ जैसे गाने भी शामिल है. सिर्फ म्यूजिक ही नहीं अंकित पॉलिटिकल पॉडकास्ट और लोकल व्लॉगिंग के लिए भी जाने जाते थे.
View on Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए