Box Office Report: संडे को किसने काटा गदर, किसकी निकली हवा? जानिए सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

संडे को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अजय देवगन की 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई की, जबकि आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी रही. जानिए 'वेलकम टू द जंगल', 'लेनिन' समेत किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Sunday Box Office Report: संडे का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए गेम चेंजर साबित हुआ. किसी फिल्म पर पैसों की बारिश हुई, तो कोई छुट्टी के दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी. अजय देवगन की 'धमाल 4' ने पहले वीकेंड में ही गर्दा उड़ा दिया, जबकि आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार सुस्त नजर आई. उधर 'वेलकम टू द जंगल' ने अपनी पकड़ बनाए रखी और साउथ फिल्म 'लेनिन' ने भी दमदार कमाई से सबका ध्यान खींच लिया. आइए देखते हैं रविवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना पैसा छापा.

Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने संडे को मचाया असली धमाल

अजय देवगन और उनकी पलटन (अर्शद वारसी, रितेश देशमुख) की फिल्म 'धमाल 4' को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये कमाकर धांसू शुरुआत की थी. शनिवार को इसने 22.50 करोड़ कमाए. लेकिन असली मजा तो रविवार को आया. संडे की छुट्टी पर फिल्म ने सीधे 28.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर डाली. सिर्फ तीन दिनों में इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये नेट जोड़ लिए हैं.

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' का संडे रहा ठंडा

दूसरी तरफ, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' को थियेटरों में आए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म संडे की छुट्टी का कोई फायदा नहीं उठा पाई. फिल्म ने शनिवार को भी 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे और रविवार को भी यह सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये पर ही अटक गई. कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. अब तक इस फिल्म ने कुल मिलाकर 53.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है.

Welcom To The Jungle Box Office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' की कछुआ चाल जारी

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग तीन हफ्ते होने वाले हैं. यह फिल्म बहुत तेजी से तो नहीं, पर धीरे-धीरे लगातार कमाई कर रही है. इस रविवार को फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म की नेट कमाई अब तक 129.55 करोड़ रुपये हो चुकी है.

Lenin Box Office Collection: साउथ की फिल्म 'लेनिन' की भी बढ़िया कमाई

अखिल अक्किनेनी की नई फिल्म 'लेनिन' का भी यह पहला वीकेंड था और इसने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. रविवार को इस फिल्म ने भारत में 9.65 करोड़ रुपये कमाए. भारत में इसकी कुल कमाई 25.45 करोड़ रुपये (नेट) हो गई है. सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं. दुनिया भर की कमाई को मिला लिया जाए तो इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 37.07 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे यश की बॉलीवुड में एंट्री, मां सुनीता आहूजा संग शेयर करेंगे स्क्रीन

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga: 'मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था', फ्लॉप होने के डर से टूट गए थे वेदांग रैना, फिर ऑडियंस ने बदल दी किस्मत


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola