ePaper

सिदगोड़ा : कार में सवार युवकों ने शराब दुकान में की लूटपाट, 6.14 लाख रुपये नकद ले गये

Updated at : 08 Jun 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिदगोड़ा : कार में सवार युवकों ने शराब दुकान में की लूटपाट, 6.14 लाख रुपये नकद ले गये

कार में सवार युवकों ने शराब दुकान में की लूटपाट, 6.14 लाख रुपये नगद ले गये

विज्ञापन

:: गार्ड को बंधक बनाकर ले गये लक्ष्मीनगर, दूसरे गार्ड को भी स्प्रे मार किया बेहोश

:: सफेद रंग की कार में सवार थे चार युवक, बाइक पर भी थे दो सवार

:: टाइगर जवान को देख बाइक सवार भागा

फोटो- सुरजन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सफेद रंग की कार में सवार चार युवकों ने दो शराब दुकान के गार्ड को बंधक बनाने के बाद दुकान का ताला तोड़कर छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. बदमाशों ने पहले बारीडीह बाजार स्थित विदेशी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड आनंद कुमार को स्प्रे मारकर बेहोश करने के बाद दुकान का तोड़कर 3.01 लाख रुपये नकद निकाल लिया. बारीडीह में विदेशी शराब दुकान में वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश सिदगोड़ा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पहुंचे. यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड के पहले स्प्रे मारकर बेहोश किया और फिर दुकान का ताला तोड़कर 3.13 लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश गार्ड बिनोद कुमार का हाथ बांध कर बंधक बनाकर कार में सवार कर लक्ष्मीनगर ले गये. लक्ष्मीनगर ले जाने के बाद बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड बिनोद कुमार को एक पेड़ में बांध दिया. शनिवार की सुबह जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी और सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों दुकान की जांच की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस संबंध में दुकान के प्रभारी आशीष कुमार ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है.

शैलेंद्र यादव ने बताया कि रात में करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. दुकान में शराब की बिक्री का 3.01 लाख रुपये था. रात में कार में चार युवक पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा गार्ड को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया. फिर दुकान का ताला तोड़कर रुपये ले गये. दूसरी ओर कंपोजिट दुकान के इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि कार में सवार युवक हमारे दुकान के सुरक्षा गार्ड बिनोद कुमार को पहले स्प्रे माकर बेहोश कर दिया. फिर हाथ बांध दिया. वही मुंह पर पट्टी बांध कर कार में जबरन सवार कर दिया. इसके बाद बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर 3.13 लाख रुपये काउंटर से निकाल लिये. रुपये निकालने के बाद कार में सवार बदमाश सुरक्षा गार्ड को कार से लक्ष्मीनगर ले गये. जहां पेड़ से उसे बांध दिया.

सीसीटीवी में दिखी कार

शनिवार को वारदात की सूचना पर पहुंची सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी कैमरा में सफेद रंग की कार की तस्वीर मिली है. पुलिस उक्त फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

भिलाई पहाड़ी में विदेशी शराब दुकान का ताला तोड़ा

बदमाशों ने शुक्रवार की रात एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान का भी ताला तोड़ा. लेकिन दुकान के शटर का लॉक नहीं खुलने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola