Jamshedpur News : कोल्हान विश्वविद्यालय ने आठ नये पीजी हेड की नियुक्ति की

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 12:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कोल्हान विश्वविद्यालय ने आठ नये स्नातकोत्तर (पीजी) विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है. इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गयी.

विज्ञापन

एबीएम के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार पीयूष बने हिंदी विभाग के हेड

Jamshedpur News :

कोल्हान विश्वविद्यालय ने आठ नये स्नातकोत्तर (पीजी) विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है. इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गयी. इस सूची में सबसे चर्चित नाम एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार पीयूष का है, जिन्हें वर्तमान पद से मुक्त कर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग का पीजी हेड नियुक्त किया गया है. वे छह नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे, जब मौजूदा विभागाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होगा. हालांकि, कार्यकाल समाप्ति से 21 दिन पूर्व ही नया नोटिफिकेशन जारी होने पर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा तेज हो गयी है. यह पहली बार है, जब इतने पहले विभागाध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की गयी है.

डॉ. पीयूष के विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होने के बाद एबीएम कॉलेज के प्रिंसिपल का पद रिक्त हो जायेगा. सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती को एबीएम कॉलेज का नया प्रभारी प्रिंसिपल बनाये जाने की संभावना है. वे कुलपति के करीबी अधिकारियों में माने जाते हैं और एबीएम कॉलेज के ही वरिष्ठ शिक्षक भी हैं. अचानक सभी आठ पीजी हेड बनाये जाने को लेकर अंदरखाने में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. सभी नवनियुक्त विभागाध्यक्षों को कोल्हान विवि के चाईबासा स्थित विभिन्न विभागों में योगदान देना होगा.

नये नियुक्त पीजी विभागाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है

डॉ. विजय कुमार पीयूष, प्रभारी प्रिंसिपल, एबीएम कॉलेज : पीजी हेड, हिंदी विभागडॉ. एसके कैब्रता, एसोसिएट प्रोफेसर, सिंहभूम कॉलेज, चांडिल : पीजी हेड, अंग्रेजी विभागडॉ. अरविंद कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, टाटा कॉलेज, चाईबासा : पीजी हेड, इतिहास विभागडॉ. दारा सिंह गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय : पीजी हेड, बॉटनी विभागडॉ. निर्वाण महता, असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला कॉलेज, चाईबासा : पीजी हेड, संस्कृत विभागपी.पी. एक्का, असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रेजुएट कॉलेज : पीजी हेड, जूलॉजी विभागडॉ. रणविजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, को-ऑपरेटिव कॉलेज : पीजी हेड, कॉमर्स विभाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola