Kerala public school burmamines annual sports day : चैलेंजर हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 Jan 2026 9:23 PM
जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया.
जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. प्रतियोगिता में चैलेंजर राउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. चैंपियन हाउस उपविजेता बना. चैलेंजर हाउस को ही बेस्ट मार्च पास्ट का खिताब मिला. बालक वर्ग में आयुष कुमार सिंह, बालिका वर्ग में आरुषी वर्मा को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीनियर एग्जीक्यूटिव पायलट कर्नल अर्नेस्ट पॉल , स्कूल के चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर, चेयरपर्सन मनोरमा नायर, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ रचना नायर, प्राचार्या प्रियंका बरुआ व अन्य शिक्षक मौजूद थे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल मनीषा मजूमदार, खेल शिक्षक राकेश कुमार राणा, मोहम्मद वसीम, शाहीन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










