Jamshedpur news. कपाली पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, सात बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

आजादनगर व मानगो से बाइक चोरी करते थे व पश्चिम बंगाल में बेचते थे
Jamshedpur news.
चांडिल.
चांडिल अनुमंडल पुलिस को बाइक चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. कपाली पुलिस ने बाइक एवं स्कूटी चोरी के आरोप में डेमडुबी अंसारनगर के फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मिल्लतनगर के मो महफूज व ताजनगर के इशरार हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उनके निशानदेही से सात बाइक बरामद किया गया है.रविवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पूरी जानकारी दी. इस दौरान एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि बीते गुरुवार को शब-ए-बरात की रात कपाली में मो अनीसुर रहमान अपने घर के समीप स्कूटी खड़ी कर खाना खाने गया. वापस आने पर स्कूटी गायब था. काफी खोजबीन करने पर भी स्कूटी पता नहीं चला. उन्होंने कपाली ओपी में बीते शुक्रवार को स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर स्कूटी बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया. इसके बाद पुलिस ने डेमडुबी निवासी फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा को गिरफ्तार किया. उसके पास से स्कूटी बरामद किया गया. उनके निशानदेही पर चोरी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान चोरी की गयी स्कूटी समेत सात बाइक बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला की वे लोग कपाली आस-पास समेत आजादनगर, मानगो से बाइक चोरी करते थे. चोरी की बाइक को कपाली के रफीक आलम को देते थे. वे पश्चिम बंगाल में चोरी की बाइक बेचने की काम करता था.एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि सभी अभियुक्त बहुत ही शातिर प्रवृति के हैं. सभी अभियुक्त विभिन्न कांडों में जेल जा चुका है. वे लोग अफवाह फैला के रखे हैं कि हम लोग पुराने बाइक खरीद कर बेचने की काम करते हैं. बाद में कागजात देगें बोल कर बाइक को बेच देते हैं. पुलिस ने अपील की कि पुराने बाइक खरीदने से पहले कागजात की सत्यापन कर लें, उसके बाद ही बाइक खरीदें. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, सुमित तिर्की, अब्दुल रज्जिक खान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




