Jamshedpur News : कदमा का भानू पुलिस एनकाउंटर में धनबाद में हुआ घायल

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 1:04 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कदमा उलियान गुरुद्वारा के पास रहने वाला शातिर बदमाश भानू मांझी मंगलवार की तड़के धनबाद के शक्ति चौक के पास तिलाटांड पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में घायल हो गया

विज्ञापन

गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम कर रहा था भानू व उसका साथी

पेट्रोल पंप पर फायरिंग में था शामिल, दो दिन पूर्व साथी आशीष को धनबाद पुलिस ने डोबो से किया था गिरफ्तार

तीसरे साथी मनीष को कदमा पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

Jamshedpur News :

कदमा उलियान गुरुद्वारा के पास रहने वाला शातिर बदमाश भानू मांझी मंगलवार की तड़के धनबाद के शक्ति चौक के पास तिलाटांड पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में घायल हो गया. गोली उसके जांघ में लगी है. पुलिस ने भानू मांझी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया है. घायल भानू मांझी का पुलिस अभिरक्षा में स्थानीय असर्फी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसलिए अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार भानू मांझी गत नौ सितंबर को धनबाद के राजगंज स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग में शामिल था. इस मामले में दो दिनों पूर्व ही भानू के साथी आशीष सिंह राजपूत को पुलिस ने डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया था. आशीष सिंह राजपूत से पूछताछ के बाद पुलिस भानू मांझी की तलाश में जुटी थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भानू मांझी शक्ति चौक के आसपास देखा गया है. जिसके बाद पुलिस टीम ने भानू की घेराबंदी की, तो वह बाइक छोड़कर भाने लगा. इस दौरान भानू ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की. जवाब में पुलिस की फायरिंग में भानू घायल हो गया. वारदात के बाद एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. कुछ दिनों पूर्व ही भानू जेल से छूटा था. जेल से छूटने के बाद वह प्रिंस खान गिरोह से जुड़ गया था. प्रिंस खान के इशारे पर ही उसने गत 9 सितंबर को राजगंज में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. गिरोह के एक साथी मनीष कुमार को पिछले दिनों कदमा थाना की पुलिस पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. घायल भानू पर जमशेदपुर के कई थानों में फायरिंग, आर्म्स एक्ट, रंगदारी का केस दर्ज है. प्रिंस खान गिरोह से जुड़ने के बाद भानू ने धनबाद में अपना ठिकाना बना लिया था.

फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल

एनकाउंटर की घटना के बाद फॉरेंसिक टीम बुलायी गयी. फॉरेंसिक टीम ने पिस्टल, खोखा, खून लगे चप्पल व अन्य सामान में लगे खून के दाग, अंगुली के निशान व आसपास से सैंपल इकट्ठा किया और जांच के लिए लेकर गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola