Jamshedpur News : कदमा : नर्सिंग होम संचालक के घर से 25 लाख के गहनों की डकैती

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 13 Oct 2025 12:59 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा रामनगर रोड नंबर-2 निवासी व वीणापानी नर्सिंग होम के मालिक दिलीप दास के घर में घुसकर अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये के कीमत के गहने समेत डीवीआर और कार की चाबी भी लेकर चले गये.

विज्ञापन

सात-आठ की संख्या में थे अपराधी, पिता-पुत्र को बनाया बंधक

दो घंटे तक घर में रहकर धमकाते रहे नकाबपोश बदमाश

Jamshedpur News :

कदमा रामनगर रोड नंबर-2 निवासी व वीणापानी नर्सिंग होम के मालिक दिलीप दास के घर में घुसकर अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये के कीमत के गहने समेत डीवीआर और कार की चाबी भी लेकर चले गये. वारदात शुक्रवार की शाम 7:30 से 9:30 के बीच की है. इस संबंध में दिलीप दास के बेटे दीपराज दास ने कदमा थाना में अज्ञात सात-आठ बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

कुत्तों को दिया नशीला पदार्थ

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पिता-पुत्र घर पर थे. घर पर तीन कुत्ता भी है. बदमाशों ने कुत्तों को कुछ नशीला पदार्थ दे दिया और फिर वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार कमरे में घुसने के बाद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर दिलीप दास और उनके बेटे दीपराज दास को बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने उनसे रुपये और गहनों की मांग की. लेकिन पिता-पुत्र ने घर में रुपये व गहना होने से इनकार कर दिया. जिसके बाद अपराधी गोली मारने की धमकी देने लगे. जिससे पिता-पुत्र डर गये. बाद में बदमाशों ने दिलीप के गले से सोने की चेन, हाथ से सोने का ब्रेसलेट, सोने की सात अंगूठी और घड़ी निकाल लिया. उसके बाद बदमाश कमरे से दो सोने का हार, पूजा रूम में मूर्तियों पर चढ़ाये गये सोने व चांदी के आभूषण भी निकाल लिये. अपराधी करीब दो घंटे तक पिता-पुत्र को बंधक बनाकर घर में गहने और रुपये ढूंढते रहे. अपराधियों की नजर घर में लगे सीसीटीवी कैमरा पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने घर में लगे डीवीआर को भी निकाल लिया, ताकि उनकी पहचान ना हो सके. जाने के क्रम में बदमाशों ने दिलीप दास के कार की चाबी भी ले लिया. वहीं, डकैती की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. वारदात के बाद से दिलीप दास और उनका परिवार भयभीत है. इधर, शिकायत मिलने पर कदमा थाना की पुलिस दिलीप दास के घर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. पुलिस के अनुसार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दिलीप दास कदमा में चर्चित व्यक्ति हैं. वे कदमा रंकिणी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola