Jamshedpur News : जुगसलाई : ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम मो. सलमान है. वह जुगसलाई गौरी शंकर रोड का रहने वाला है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम मो. सलमान है. वह जुगसलाई गौरी शंकर रोड का रहने वाला है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सलमान को बुधवार को जेल भेज दिया.

सलमान पूर्व में भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है. घटना के संबंध में जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को जुगसलाई पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान पुलिस को देख कर सलमान भागने लगा. पुलिस बल ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. तलाशी लेने पर उसकी जेब से ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola