Jamshedpur News : जुगसलाई : पूर्व के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 14 Oct 2025 1:13 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना अंतर्गत मिल्लत नगर जावेद होटल के पास पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद बदमाशों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की.

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किये खोखा, दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना अंतर्गत मिल्लत नगर जावेद होटल के पास पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद बदमाशों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी. फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. मारपीट और हवाई फायरिंग करने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है. इसके अलावे पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में मो. शहनीम के बयान पर मो. कैफ, जांबाज बच्चा, आयान बच्चा और अन्य के खिलाफ जान मारने की नियत से फायरिंग और मारपीट करने का केस दर्ज किया है. सूचना है कि इस मामले में पुलिस दो लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर मो. कैफ, आयान बच्चा और उसके दोस्तों ने मिलकर शहनीम, सैफ और अल्तमश पर हमला कर दिया. मारपीट करने के बाद उन लोगों ने दो- तीन राउंड फायरिंग भी की.

वर्जन…

पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. मारपीट के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की है. पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है. बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

तौकिर आलम, डीएसपी विधि- व्यवस्था, जमशेदपुरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola