सुपर लीग में लोयोला ब्लू की टीम शीर्ष पर

Updated at : 01 Jul 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
सुपर लीग में लोयोला ब्लू की टीम शीर्ष पर

जमशेदपुर. लोयोला ब्लूज की टीम जेएससीए सुपर लीग टू डेज मुकाबले में विजेता बनी. यंग ब्वॉयज की टीम उपविजेता रही.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला ब्लूज की टीम जेएससीए सुपर लीग टू डेज मुकाबले में विजेता बनी. यंग ब्वॉयज की टीम उपविजेता रही. चार टीमों के बीच खेले गये इस टूर्नामेंट में लोयोला ब्लूज की टीम तीन मैच में दो जीत के साथ कुल आठ अंक अर्जित करते हुए शीर्ष पर रही. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सोमवार को खेले गये अंतिम मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया. पायोनियर सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में दस विकेट पर 111 रन पर सिमट गयी. अजय सोनू टी ने 30 रन बनाये. लोयोला के चेतन कुमार ने चार और गौतम कुमार ने तीन विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 11.2 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया. भरतजी सिंह ने 66 व हिमांशु ने 35 रनों की पारी खेली. चेतन कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola