Jsca b division: दिव्यम ने 59 गेंद में जड़ा शतक, एआर एकादश जीता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 May 2026 8:09 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिव्यम (नाबाद 103 रन) के शानदार शतक की मदद से एआर एकादश की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 64 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिव्यम (नाबाद 103 रन) के शानदार शतक की मदद से एआर एकादश की टीम ने जुगसलाई क्रिकेट क्लब को 64 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के इस मैच में एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाए. दिव्यम ने 59 गेंद में 12 चौके व 4 छक्के की मदद से 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली. बंटी कुमार ने 44 रन का योगदान दिया. जुगसलाई सीसी की ओर से सौरभ प्रधान ने दो व निखिल ने एक विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की ओर से 17 ओवर में छह विकेट पर 114 रन पर सिमट गयी. स्नेहिल राज ने 61 व सौरभ प्रधान ने 30 रनों का योगदान दिया. एआर एकादश के बंटी कुमार, दिव्यम व अमनदीप ने दो-दो विकेट लिये. दिव्यम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola