Jamshedpur News : कपाली में तीन स्थानों पर खुलेंगे ठंडे पानी के प्याऊ

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 26 May 2026 8:03 PM

विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत देने के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने पहल की है. ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल के लिए 'पानी घर' (प्याऊ) बनाने का कार्य शुरू किया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत देने के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने पहल की है. ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल के लिए ”पानी घर” (प्याऊ) बनाने का कार्य शुरू किया गया है. कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्ण और नगर प्रबंधक शकील अनवर मेहदी ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया. शिलान्यास के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने उपस्थित लोगों के बीच लड्डू बांटे. स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है.

ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय परिसर, स्वास्थ्य केंद्र और अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप ये प्याऊ बनाये जायेंगे. नगर परिषद ने पत्र के माध्यम से इसकी अनुमति प्रदान की है. इस परियोजना का पूरा खर्च ट्रस्ट स्वयं वहन करेगा. मौके पर मुख्तार आलम खान, मो मोइनुद्दीन अंसारी और आफताब आलम समेत कई गणमान्य उपस्थित थे. संस्था के इस प्रयास से राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola