Jamshedpur News : जुगसलाई फायरिंग कर बिहार भाग गये थे मनीष सिंह गिरोह के दोनों शूटर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 26 May 2026 8:06 PM

विज्ञापन

जुगसलाई नगरपालिका कॉम्प्लेक्स स्थित यूनिक कलेक्शन में घुसकर फायरिंग करने वाले दो शूटर सन्नी सरदार और सागर उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

इस मामले में मनीष सिंह गिरोह के कुल आठ अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार, 5 पिस्तौल बरामद

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगरपालिका कॉम्प्लेक्स स्थित यूनिक कलेक्शन में घुसकर फायरिंग करने वाले दो शूटर सन्नी सरदार और सागर उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सन्नी के पास से देसी पिस्टल और दो गोली बरामद की है. सन्नी और सागर ने ही मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बिहार भाग गये थे. दो दिन पूर्व ही दोनों शहर लौटे. जिसकी खबर सोमवार को पुलिस को मिली. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर जुगसलाई नदी किनारे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दिये.

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी घाघीडीह जेल में बंद शातिर बदमाश मनीष सिंह गिरोह से जुड़े हुए हैं. फायरिंग मामले में पुलिस ने अब तक कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर पांच हथियार भी बरामद कर लिया है. इस कांड में शामिल अभी और भी शातिर बदमाश फरार चल रहे हैं. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

मालूम हो कि गत 17 मई को जुगसलाई नगरपालिका कॉम्प्लेक्स स्थित यूनिक कलेक्शन में रंगदारी देने से इनकार करने पर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola