Jamshedpur News : बिरसानगर : धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया जख्मी
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 26 May 2026 8:04 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 1बी निवासी मनीष सिंह पर नशे में धुत अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर- 1बी निवासी मनीष सिंह पर नशे में धुत अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गये. घायल मनीष का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया. घटना सोमवार देर रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनीष अपने घर के पास से जा रहा था. उसी दौरान नशे में धुत युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. जिसके बाद युवकाें ने मनीष पर हमला कर मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस माैके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि मारपीट के मुख्य कारण के बारे में जानकारी नहीं मिली है. न ही कोई लिखित शिकायत मिली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










