jsa super division football league : सिंहभूम सॉकर ने प्रोफेशनल क्लब जेएफसी यूथ को दी शिकस्त

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में सिंहभूम सॉकर फैंस की टीम ने जेएफसी यूथ को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्थानीय क्लब सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की टीम ने सोमवार को गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में पेशेवर क्लब जेएफसी की यूथ टीम को 1-0 से हराकर सनसनी फैला दी. दोनों ही टीमें 80 मिनट तक बिना किसी गोल के बराबरी पर ही. 81वें मिनट में सिंहभूम सॉकर को एक मौका मिला. जिसका फायदा उठाते हुए राजू गुइया ने गोल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 की अजेय बढ़त दिला दी. सिंहभूम सॉकर के सामू सोरेन को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. वहीं, टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में ठक्कर बप्पा क्लब को 3-0 से हराया. ठक्कर बप्पा क्लब की ओर से अभिषेक मुखी, निरंजन मुर्मू व मो दानिश ने एक-एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola