Jamshedpur News : साकची, बिष्टुपुर, कदमा में जेएनएसी ने हटाया अतिक्रमण, वसूला ₹12,500 जुर्माना

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 12:51 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मंगलवार को साकची, बिष्टुपुर और कदमा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मंगलवार को साकची, बिष्टुपुर और कदमा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान जेएनएसी की टीम ने फुटपाथ, सड़क पर ठेला लगाने वालों, निर्माण सामग्री रखने वालों और अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों से कुल 12,500 रुपये जुर्माना वसूला. उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है, तो जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी जायेगी. उन्होंने पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम जनता से अपील की है कि वे फुटपाथों को अवरोध-मुक्त रखने में सहयोग करें. जेएनएसी की विशेष टीमें रोजाना फुटपाथ पर अतिक्रमण की निगरानी करेगी. नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ समान जब्ती की भी कार्रवाई की जायेगी, ताकि शहर को अतिक्रमण-मुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके.

जीओ-टैगिंग फोटोग्राफी का इस्तेमाल

जेएनएसी की टीम अतिक्रमण की पहचान के लिए जीओ-टैगिंग फोटोग्राफी का इस्तेमाल कर रही है. अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकान के बाहर किसी भी तरह का सामान नहीं रखने की चेतावनी दी. अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola