Jharkhand tenikoit: धातकीडीह में सीनियर स्टेट टेनिक्वाइट प्रतियोगिता शुरू

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 02 Jun 2026 7:55 PM

विज्ञापन

मंगलवार से धातकीडीह स्थित बेल्डीह स्पोर्ट्स कॉर्नर में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड राज्य टेनिक्वाइट (रंग बॉल) एसोसिएशन की मेजबानी में मंगलवार से धातकीडीह स्थित बेल्डीह स्पोर्ट्स कॉर्नर में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में 11 जिले के खिलाड़ी (महिला-पुरुष) हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेहताब वारसी ने किया. इस अवसर पर झारखंड राज्य टेनिक्वाइट एसोसिएशन के सचिव अली राजा खान , खुर्शीद मेंहदी, राजीव मिश्रा, गुलाम मोइनुद्दीन, अफसर अहमद, मो रजा खान, असलम मलिक व अन्य लोग मौजूद थे. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन पर राज्य टीम का चयन किया जायेगा, जो आगामी नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola