Jsca b divsion: जमशेदपुर सीसी ने एनसीसी को 71 रन से दी शिकस्त

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 02 Jun 2026 7:35 PM

विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को 71 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को 71 रन से हराया. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए. समर चौधरी ने 45 और हिमांशु भारद्वाज ने 37 रनों की पारी खेली. एनसीसी के सिमांचलम राव ने तीन व अनुज कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम 15 ओवर में दस विकेट पर 74 रन ही बना सकी. जमशेदपुर सीसी के उत्कर्ष ओझा ने चार व हिमांशु भारद्वाज ने तीन विकेट लिये. हिमांशु भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola