टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक और कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक और कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेन में चढ़ रहे यात्री सांकेतिक तस्वीर ( AI IMAGE )

Jamshedpur News : टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त चेयर कार कोच जोड़ने का फैसला किया है

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur News : जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा इस लोकप्रिय ट्रेन में एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी चेयर कार (एलडब्ल्यूएससीजेड) कोच जोड़ने की आधिकारिक घोषणा की गई है.

अब 20 की जगह 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस नए कोच के जुड़ने के बाद ट्रेन की कुल क्षमता में इजाफा होगा. अब यह ट्रेन 20 कोचों के बजाय कुल 21 कोचों के साथ पटरी पर दौड़ेगी. इससे मुख्य रूप से द्वितीय श्रेणी में सफर करने वाले दैनिक और आम यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में बड़ी राहत मिलेगी.

5 और 6 जून से प्रभावी होगी नई व्यवस्था

रेलवे प्रशासन के अनुसार, संशोधित कोच संरचना के तहत ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 5 जून से टाटानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में प्रभावी होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सेवा 6 जून से बक्सर से खुलने वाली ट्रेन में शुरू की जाएगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा जनहित में जारी इस जानकारी के बाद अब बक्सर और टाटानगर के बीच सफर करने वाले यात्री आगामी तिथियों से इस बढ़ी हुई क्षमता का लाभ उठा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola