बेटों की ट्रेनिंग देख तैराक बन गई दो बच्चों की मां, स्टेट चैंपियनशिप में जीतीं चार पदक
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 02 Jun 2026 2:56 PM
अपने दो बेटों के साथ तैराकी में स्टेट चैंपियन सोनल मिश्रा. फोटो: प्रभात खबर
Jamshedpur News: जमशेदपुर की दो बच्चों की मां सोनल मिश्रा ने तैराकी में मिसाल कायम की हैं. बेटों की ट्रेनिंग से प्रेरित होकर उन्होंने दो साल पहले स्विमिंग शुरू की और 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतकर नई पहचान बनाई. अब उनका लक्ष्य नेशनल स्तर पर सफलता हासिल करना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से निसार की रिपोर्ट
Jamshedpur News: सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने उम्र, परिस्थिति या समय जैसी बाधाएं टिक नहीं पातीं. कोई भी नया काम शुरू करने या अपने सपनों को पूरा करने की कोई ‘उम्र’ नहीं होती. इसे दो बच्चों की मां साकची निवासी सोनल मिश्रा ने साबित कर दिखाया है. सोनल मिश्रा साल 2022 से अपने बेटों को तैराकी की कोचिंग के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लेकर जाती थीं. लेकिन चार साल में वह खुद स्टेट लेवल की तैराक बन गईं.
बेटों की स्विमिंग देख तैराक बनने का किया फैसला
बेटे को तैराकी सीखते देखकर उसने भी स्विमिंग करने का फैसला लिया और आज सफलता उसके कदम चूम रही है. सोनल में सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम की. उसकी इस सफलता ने सभी को स्तब्ध कर दिया. उसके दोनों बेटे और पति खुशी से झूम उठे.
दो साल पहले शुरू की थी तैराकी
35 साल की सोनल 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीती हैं. सोनल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही तैराकी की शुरुआत की थीं. इस सफलता से उनका हौसला बढ़ा है. अब वह नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहती हैं. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सोनेश (13 वर्ष) और छोटा बेटा अभिराज (8 वर्ष). वह अपने दोनों बेटों को तैराकी की ट्रेनिंग दिलाने के लिए 2022 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: पूर्वी सिंहभूम की टीम दोनों वर्गों में बनी चैंपियन
कोच सलाह पर कूद पड़ी पानी में
बच्चों को ट्रेनिंग करते देखकर दो वर्ष पूर्व उन्होंने भी तैराकी करने का मन बनाया और कोच फिरोज खान से सलाह ली. इसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी. अभी रोजाना वह डेढ़ से दो घंटे तैराकी का अभ्यास करती हैं. उनके पति निलेश मिश्रा भी उनका पूरा सहयोग करते हैं. पति टाटा स्टील में कार्यरत हैं. सोनल स्टेट चैंपियनशिप के अलावा डिमना लेक में आयोजित स्विमिंगथॉन में शिरकत कर चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand swimming: सीनियर झारखंड स्टेट तैराकी प्रतियोगिता आज जेआरडी में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










