जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इसमें राज्य भार के लगभग 150 तैराक (महिला-पुरुष) हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता में कुल 34 अलग-अलग इवेंट होंगे. पूर्वी सिंहभूम जिला तैराकी एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए सचिव फिरोज खान ने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम के लिए भी होगा, जो सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता से पूर्व रविवार को आयोजन समिति और तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक हुई. टूर्नामेंट के लिए ईस्ट सिंहभूम जिला टीम घोषित 15वीं सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का कोच युवराज पटेल को नियुक्त किय गया है. पुरुष टीम में सोनेश मिश्रा, दीपांशु सिंह, दिग्विजय चौहान, आदित्य सिंह, विराज चौधरी, आतिफ हुसैन, म्युख मंडल, परिमल महतो, हर्षिल दक्ष, सूर्य प्रताप, पीयूष, ओमजी, निलेश मिश्रा, मो रेयान असद व प्रियांशु गुलाटी शामिल है. महिला टीम में प्रिशा शर्मा, जेनिफर सुगम, सताक्षी राय, अमृता राय, सोनल मिश्रा, सुप्रिया भारती तिवारी, रिचा साहू व श्रीजिता को शामिल किया गया है.
Jharkhand swimming: सीनियर झारखंड स्टेट तैराकी प्रतियोगिता आज जेआरडी में
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.
