jsca state pannel umpire : स्टेट पैनल अंपायर बने शहर के रवि, शिश, सूरज व सुजित

Updated at : 30 Jan 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
jsca state pannel umpire : स्टेट पैनल अंपायर बने शहर के रवि, शिश, सूरज व सुजित

jamshedpur sports news umpir: जेएससीए की ओर से आयोजित स्टेट पैनल अंपायरिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के रविरंजन झा, शशि रंजन झा, सूरज साहू व सुजित कुमार स्टेट पैनल अंपायर बन गये है. ये चारों अंपायर जमशेदपुर में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ( जेएससीए) की ओर से आयोजित स्टेट पैनल अंपायर की परीक्षा उत्तीर्ण की. पिछले साल जुलाई में लिखित परीक्षा और इस वर्ष 19 जनवरी को प्रैक्टिकल व वाइवा हुआ था. शहर के सूरज साहू ने कुल 100 अंक में से सर्वाधिक 94.88 अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया . सूरज ने 93.38 अंक प्राप्त करते हुए दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, रविरंजन झा को 87.38 और शशि रंजन झा को 87.25 अंक मिले. इस परीक्षा में पूरे झारखंड से कुल 22 अंपायर सम्मिलित हुए. जमशेदपुर से कुल छह अंपायर इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. लेकिन दो अंपायर दीप पॉल चौधरी (72.5 अंक) और मदन मोहन मिश्रा (87.25 अंक) परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola