jharkhand junior kabaddi team: झारखंड की जूनियर कबड्डी टीम वर्धा रवाना

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. महाराष्ट्र के वर्धा में 9-12 मार्च तक 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. महाराष्ट्र के वर्धा में 9-12 मार्च तक 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका) बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से वर्धा के लिए रवाना हुई. झारखंड बालक टीम में पूर्वी सिंहभूम के ऋषभ कुमार और पश्चिम सिंहभूम के उज्ज्वल पाठक शामिल है. जमशेदपुर के तिलक साहू इस प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी की भूमिका निभायेंगे. टीम के खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा और पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपी सिंह ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola