Jamshedpur News : टाटा स्टील के कर्मियों को अगस्त के वेतन के साथ मिलेगी बढ़ी राशि, नवंबर में मिलेगा एरियर

Updated:
विज्ञापन

<P><H2>- कंपनी से अलग हो चुके कर्मचारियों को मिलेगी 50 फीसदी एरियर</H2></P><H2>- 1 अप्रैल 2026 के बाद रिटायर किये कर्मियों को पूरा एरियर मिलेगा</H2><P><H2>Jamshedpur News : </H2>टाटा स्टील के कर्मचारियों

विज्ञापन

टाटा स्टील के कर्मचारियों को अगस्त माह के वेतन के साथ बढ़ी राशि मिलेगी. समझौता के तहत वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को शत-प्रतिशत एरियर नवंबर में मिलेगा. वहीं, समझौता के मुताबिक 1 जनवरी 2025 से 1 अप्रैल 2026 के बीच सेवानिवृत्त या किसी भी कारण से कंपनी से अलग हो चुके कर्मचारियों को 50 फीसदी ही एरियर राशि मिलेगी. अगर कोई कर्मचारी 1 अप्रैल 2026 के बाद जो रिटायर हुआ है, तो उन्हें पूरा एरियर मिलेगा.

ओएस ग्रेड का वेतन समझौता एक नजर में

ओल्ड सीरीज (ओएस) ग्रेड के कर्मचारियों का वेतन समझौता के तहत एमजीबी 10 फीसदी (5 व 5 फीसदी) मिलेगा. 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 5 फीसदी और फिर 1 अप्रैल 2026 से अतिरिक्त 5 फीसदी एमजीबी मिलेगा. औसतन एमजीबी 12,535 रुपये प्रतिमाह कर्मचारियों का बढ़ेगा. पहले की तरह ही कर्मचारियों का 20 साल का स्पैन रहेगा. 3 फीसदी का इंक्रीमेंट सैलेरी में प्रति वर्ष होता रहेगा. इसके तहत ओएस-1 ग्रेड को अभी 1621 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी होती थी, अब 2582 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी हर साल होगी. अधिकतम ग्रेड ओएस-12 का वर्तमान में सालाना बढ़ोतरी 2572 रुपये प्रतिमाह था, जो बढ़कर 4097 रुपये हो गया है. डीए को शत-प्रतिशत समायोजित कर दिया गया है.

एलाउंस में बढ़ोतरी एक नजर में : (कुल करीब 3 हजार रुपये)

– एक्टिंग एलाउंस

– व्हीकल मेंटनेंस एलाउंस- पहले 75 रुपये था, अब 80 रुपये प्रतिमाह

– यूटिलिटी एलाउंस- 550 रुपये था, जो बढ़कर 800 रुपये प्रतिमाह हो गया- नाइट शिफ्ट एलाउंस- 160 रुपये था, बढ़कर 225 रुपये प्रतिमाह

– एजुकेशन एलाउंस – 600 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये प्रतिमाह हो गया- मोबाइल व इटरनेट एलाउंस- 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया

– सिक्यूरिटी व फायर ब्रिगेड एलाउंस मिलेगा- नर्सिंग स्टाफ को लांड्री एलाउंस मिलेगा

– एसएनटीआइ के सीनियर इंस्ट्रक्चर व इंस्ट्रक्टर को स्पेशल एलाउंस मिलेगा- कंवियेंस एलाउंस अतिरिक्त लोकल कोर्ट या सरकारी ऑफिस जाने पर मिलेगा

– इंटीलिजेंस स्टाफ को भी अतिरिक्त चार्ज कंवियांस मिलेगा- एविएशन एलाउंस और एग्जीक्यूटिव प्रोटेक्शन एलाउंस मिलेगा

ओल्ड सीरीज का हायर टेक्निकल क्वालिफिकेशन बेनीफिट

– न्यूनतम ओएस-1 का 575 रुपये प्रतिमाह था, जो बढ़कर 845 रुपये प्रतिमाह हो गया- अधिकतम ओएस-12 ग्रेड का न्यूनतम 875 रुपये प्रतिमाह था, जो बढ़कर 1150 रुपये प्रतिमाह हुआ

– टीम परफाॅर्मेंस अवार्ड को 600 रुपये किया गया है, इसमें सेफ्टी पर 250 रुपये, परफार्मेंस पर 250 रुपये और 100 रुपये है. अभी अलग-अलग ग्रेड का 1000 रुपये, 1250 रुपये और 1500 रुपये था, जिसमें 600 रुपये बढ़ा है.- हाउस रेंट एलाउंस में 1 जून 2026 के बेसिक की 10 फीसदी बढ़ोतरी की गयी है

ओल्ड सीरीज कर्मियों के वेतन में औसत बढ़ोतरी

वेज सेगमेंट—-ब्लॉक-1–ब्लॉक-2 —ब्लॉक-3—ब्लॉक-4

एमजीबी–8324 रुपये—-11120 रुपये—-14170 रुपये–15588 रुपये

नया और पुराना एलाउंस में बढ़ोतरी–सबका एक समान 3 हजार रुपयेकुल टोटल- 11324 रुपये—14120 रुपये—17170 रुपये—-18588 रुपये

हाउस रेंट एलाउंस—3129 रुपये—-4248 रुपये—-5009 रुपये—-5346 रुपयेकंटीजेंसी 44% के हिसाब से—3663 रुपये–4893 रुपये—6235 रुपये–6859 रुपये

कुल बढ़ोrरी–18116 रुपये—23261 रुपये—28414 रुपये—30793 रुपयेपुराने सीरीज के कर्मचारियों का यह होगा पे-स्केल (आंकड़े रुपये में)

ग्रेड—वर्तमान न्यूनतम—-वर्तमान अधिकतम—नया न्यूनतम—नया अधिकतमओएस 1—29910—-54025—–47645—-86055

ओएस 2—30795—-55620—49055—88600ओएस 3—31675—57210—-50455—91130

ओएस 4—-35725—-64525—56905—102780ओएस 5—43250—78115—68890—124425

ओएस 6 —43855—79210—69855—126170ओएस 7—44195—-79825—70395—127145

ओएस 8—46155—83365—73520—132790ओएस 9—-46465—84520—74535—134620

ओएस 10–46795—-84520—75080—135605ओएस 11—47135—-85135—75080—135605

ओएस 12–47460—85720—-75595—-136535——————————————————-

एनएस ग्रेड के कर्मचारियों काे यह होगा लाभ

टाटा स्टील के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का औसतन एमजीबी 8810 रुपये किया गया है. इसके तहत 5500 रुपये प्रतिमाह और अधिकतम 9300 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है. यह भी दो स्लॉट में मिलेगा. एनएस-1 ग्रेड यानी मैट्रिक इंग्लिश के पास कर्मचारी का इंक्रीमेंट 505 रुपये है, जो बढ़कर 845 रुपये होगा. ए़एस-4 यानी एआइटीटी व ट्रेड अप्रेंटिस का 575 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 915 रुपये हो गया है. एनएस-7 डिप्लोमा होल्डर जेट का 710 रुपये इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 1050 रुपये कर दिया गया है, जबकि एनएस-12 का इंक्रीमेंट 810 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1150 रुपये किया गया है. एनएस ग्रेड का 3 रुपये प्रति प्वाइंट वीडीए होगा. एआइसीपीआइ के मुताबिक ही बढ़ोतरी होगी. डीए को जीरो किया जायेगा. फिक्स डियरनेल एलाउंस (एफडीए) को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. जबकि 800 रुपये को बढ़ाकर 1300 रुपये किया गया है. नये बहाल को 500 रुपये प्रतिमाह एफडीए मिलेगा.

एलाउंस में बढ़ोतरी : (3225 रुपये प्रतिमाह)

– एक्टिंग एलाउंस

– व्हीकल एलाउंस- 75 रुपये से 80 रुपये प्रतिमाह किया गया- यूटिलिटी एलाउंस- 550 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रतिमाह

– नाइट शिफ्ट एलाउंस- 160 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये- एजुकेश़ एलाउंस- 600 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये

– मोबाइल व इंटरनेट एलाउंस- 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये- पर्सनल एलाउंस- 500 रुपये से बढ़ाकर 720 रुपये किया गया

– हाउस रेंट एलाउंस- 1 जून 2026 से सैलरी की बेसिक का 10 फीसदी- सिक्यूरिटी व फायर ब्रिगेड एलाउंस मिलेगा

– नर्सिंग स्टाफ को लांड्री एलाउंस मिलेगा

– एसएनटीआइ के सीनियर इंस्ट्रक्चर व इंस्ट्रक्टर को स्पेशल एलाउंस मिलेगा

– कंवियेंस एलाउंस अतिरिक्त लोकल कोर्ट या सरकारी ऑफिस जाने पर मिलेगा

– इंटीलिजेंस स्टाफ को भी अतिरिक्त चार्ज कंवियांस मिलेगा

– एविएशन एलाउंस व एग्जीक्यूटिव प्रोटेक्शन एलाउंस मिलेगा

हायर टेक्निकल क्वालिफिकेशन की राशि बढ़ी, स्टैगनेशन बेनीफिट मिलेगा

एनएस-1 ग्रेड को अभी 460 रुपये प्रतिमाह मिलता है, जो बढ़कर 845 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. वहीं, न्यू सीरीज के उच्चतम ग्रेड एनएस-12 का 785 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1150 रुपये कर दिया गया है. इस बार एनएस ग्रेड को स्टैगनेशन बेनीफिट मिलेगा. एनएस-6 ग्रेड के कर्मियों को 4 साल तक एक ही जगह रहने के कारण 600 रुपये मिलेगा.

वेज रिवीजन का सेगमेंट और बढ़ोतरी

वेज सेंगमेंट — ब्लॉक-1–ब्लॉक-2—ब्लॉक-3—ब्लॉक-4 (सभी रुपये में)

एमजीबी व फिटमेंट—7900—-8814—9090—-9300एफडीए में बढ़ोतरी—500 रुपये हर ग्रेड का समान रूप से

एनपीएस आने के बाद बढ़ोतरी—3225 सबकाे एक सामानसब टोटल—-11,625—12,539—12,815—13,505

हाउस रेंट एलाउंस—790—881—-909—930कंटीजेंसी 44 फीसदी–3696—4098—4220—4312

कुल बढ़ोतरी—16,111—-17,518—17,944—18,747

एनएस ग्रेड का सैलरी स्ट्रक्चर

वर्तमान पे स्केल—- नया पे स्केल (रुपये में)

ग्रेड– न्यूनतम–इंक्रीमेंट–अधिकतम— न्यूनतम–इंक्रीमेंट–अधिकतमएनएस 1– 12825-380-20425 —-12825-720-27225

एनएस 2–17295-505-27395—-17295-845-34195एनएस 3–17695-525-28195—-17695-865-34995

एनएस 4-19405-575-30905—-19405-915-37705एनएस 5-19655-590-31455—19655-930-38255

एनएस 6-19905-605-32005—19905-945-38805एनएस 7-23495-710-37695—23485-1050-44495

एनएस 8-23845-725-38345—23845-1065-45145एनएस 9-24195-740-38995—-24195-1080-45795

एनएस 10-25205-770-40605—25205-1110-47405एनएस 11-25605-790-41405—-25605-1130-48205

एनएस 12-26105-810-42305-26105-1150-49105

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola