Jamshedpur News : बुजुर्गों की मुस्कान लौटाने की पहल, जीवन ज्योति ने कराया फन गेम ट्रायल

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 13 Oct 2025 1:11 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो डिमना रोड स्थित शंकोसाई रोड नंबर-5 में रविवार को जीवन ज्योति संस्था की ओर से बुजुर्गों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फन गेम ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बुजुर्गों ने खेला गेम, जीते पुरस्कार

Jamshedpur News :

मानगो डिमना रोड स्थित शंकोसाई रोड नंबर-5 में रविवार को जीवन ज्योति संस्था की ओर से बुजुर्गों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फन गेम ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मानगो, आदित्यपुर सहित जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया. कार्यक्रम में तीन मनोरंजक गेम आयोजित किये गये- म्यूजिकल चेयर, इन-आउट गेम और कलर पहचानो गेम. सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. म्यूजिकल चेयर में मुनसिटी के सुनील प्रसाद श्रीवास्तव प्रथम, विश्वनाथ प्रसाद सिंह द्वितीय और वीआईपी अपार्टमेंट के आरबी सहाय तृतीय स्थान पर रहे. इन-आउट गेम में एनके मंडल प्रथम, आरबी सहाय द्वितीय और जितेंद्र राय तृतीय स्थान पर रहे. वहीं कलर पहचानो गेम में बीके दास, एलबी प्रसाद और जितेंद्र राय विजेता बने.

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को शहर के दंत चिकित्सक डॉ. शादाब हसन और वरीय पत्रकार गुलाब सिंह ने पुरस्कार प्रदान किये. मौके पर जीवन ज्योति के महासचिव मनोज मिश्रा, रवि शंकर, अशोक जैन, एस. दास गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, आरएस मिश्रा और शुभश्री दत्ता सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola