Jasmehdpru under 15 women's team into final : जमशेदपुर अंडर-15 क्रिकेट टीम फाइनल में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 11 Apr 2026 8:01 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर की अंडर-15 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर की अंडर-15 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गयी है. जहां, उसका मुकाबला देवघर से 13 अप्रैल को धनबाद में होगा. शनिवार को बोकारो के सेल ग्राउंड में खेले गये सुपर लीग के मुकाबले में जमशेदपुर की टीम गुमला को एक विकेट से हराया. सुपर लीग के इस लो स्कोरिंग मुकाबले में कुल 19 विकेट गिरे. गुमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवर में दस विकेट पर 33 रन बनाए. गुमला की पांच बैटर बिना रन बनाए पवेलियन लौटी. जमशेदपुर की ओर से अर्शप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में छह रन देकर 4 विकेट लिये. वहीं, इशिका सिंह को तीन विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर की टीम 11.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाकर मैच जीत लिया. आफिया ने जमशेदपुर के लिए 11 रनों की पारी खेली. इशिका को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जमशेदपुर की टीम कोच आशा दास की निगरानी में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola