Jamshedpur News : 86 बस्ती के लोग अतिक्रमणकारी नहीं हैं : देवेंद्र सिंह

Updated at : 23 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : 86 बस्ती के लोग अतिक्रमणकारी नहीं हैं : देवेंद्र सिंह

Jamshedpur News : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बस्तियों में रहनेवालों को अतिक्रमणकारी बता कर उनका अपमान कर रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बस्तियों में रहनेवालों को अतिक्रमणकारी बता कर उनका अपमान कर रही है. उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रही है. सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, जिन्होंने सरकार बनने पर मालिकाना हक देने का वादा किया था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इन बस्तियों में 60-70 साल से लोग रह रहे हैं.

अपनी मेहनत की कमाई से आशियाना बनाये हैं, वे भला अतिक्रमणकारी कैसे हो सकते हैं. हेमंत सरकार को चाहिए कि इन बस्तियों में रहने वालों के नाम पर जमीन की बंदोबस्ती कर दे. सरकार बनने के बाद झामुमो, कांग्रेस व राजद ने हर बार की तरह झारखंडियों को ठगने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola