Jamshedpur News : टेल्को : युवती ने कॉन्फ्रेंस कॉल कर बुलाया था, फिर आयान ने चापड़ से किया हमला

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Mar 2026 1:48 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टेल्काे थानांतर्गत थीम पार्क के पास चापड़ के हमले में घायल बिरसानगर के रहने वाले आदर्श सिंह का पुलिस ने शनिवार को टीएमएच में जाकर बयान दर्ज किया.

विज्ञापन

– टीएमएच में इलाजरत आदर्श का पुलिस ने लिया बयान, युवती हिरासत में

– दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, मुख्य आरोपी आयान अब भी फरार

Jamshedpur News :

टेल्काे थानांतर्गत थीम पार्क के पास चापड़ के हमले में घायल बिरसानगर के रहने वाले आदर्श सिंह का पुलिस ने शनिवार को टीएमएच में जाकर बयान दर्ज किया. आदर्श के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एक युवती को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

आदर्श ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन आयान और उसकी दोस्त ने कॉन्फ्रेंस कॉल कर उसे थीम पार्क के पास झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाया था. दोनों ने फोन पर कहा था कि आओ मिलकर बात करते हैं और इस मामले को यहीं खत्म करते हैं. लड़ने से कोई फायदा नहीं है. इसके बाद वह बात करने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ वहां गया था. जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि आयान, उसकी दोस्त के अलावे भी कई लड़के आसपास थे. यह देख वह उन लोगों के पास बात करने के लिए नहीं गया, तो थोड़ी देर के बाद सभी मौके से चले गये. वह पार्क के गेट से कुछ दूरी पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था. उसी दौरान आयान और उसका एक साथी उसके पास आया. आयान का साथी कुछ बोलना शुरू ही किया था, तभी पीछे से आयान ने चापड़ से उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब वह मौके पर गिरा तो आयान और उसके साथी मौके से फरार हो गये.

आदर्श ने बताया कि युवती उसकी दोस्त थी. लेकिन, कुछ दिनों से वह दोस्ती तोड़ कर आयान के साथ रहने लगी थी. आयान और युवती की दोस्ती के बारे में पूरी जानकारी उसने युवती के पिता को कुछ दिन पहले ही दी थी. इसके बाद आयान ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी. वहीं युवती ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola