Jamshedpur News : टाटा जू : मां की ममता, शावकों की शरारत, तारा-सारा संग बाघिन का दुलार देख जू प्रबंधन व कर्मी भावविभोर
Updated at : 29 Mar 2026 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में 27 नवंबर 2025 को जन्मी बाघिन शावक तारा और सारा इन दिनों अपनी मां के साथ अठखेलियां करती नजर आ रही हैं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में 27 नवंबर 2025 को जन्मी बाघिन शावक तारा और सारा इन दिनों अपनी मां के साथ अठखेलियां करती नजर आ रही हैं. कभी मां के पास सिमटकर दूध पीती हैं, तो कभी उसके कंधे पर चढ़कर शरारत करती हैं. खुले बाड़े में उनकी चंचल हरकतें देखकर जू प्रबंधन और देखरेख करने वाले कर्मी भी भावविभोर हो रहे हैं. अभी दोनों शावकों को परीक्षण के तौर पर कुछ समय के लिए खुले बाड़े में छोड़ा जाता है, फिर सुरक्षा कारणों से मां के साथ वापस पिंजरे में रखा जाता है. मां हर पल उनकी देखभाल करती हैं-कभी उन्हें साथ लेकर घूमती है, तो कभी पास बैठाकर स्नेह देती है. पूरे समय उन पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है. दोनों शावकों का जन्म चिड़ियाघर में रह रहे बाघ रुद्र और बाघिन मेघना से हुआ है. जन्म के बाद से ही पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण लगातार किया जा रहा है. जू प्रबंधन के अनुसार, बहुत जल्द तारा और सारा को आम दर्शकों के दीदार के लिए रखा जायेगा.शेर को भी आम लोगों के लिए खोला जायेगा
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में फरवरी माह में हैदराबाद से लाये गये अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) को भी आम लोगों के लिए रखा जायेगा. फिलहाल दोनों को 40 दिनों के क्वारंटीन में रखा गया है, जहां उनके स्वास्थ्य, आहार और नये वातावरण के अनुरूप ढलने की प्रक्रिया पर विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार निगरानी रख रहे हैं. क्वारंटीन अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद शेरों को उनके निर्धारित बाड़ों में रखा जायेगा और इसके बाद दर्शक इन शेरों का दीदार कर सकेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




