बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में सबसे ज्यादा बेगूसराय जिले के छात्र 

Updated:
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार दो छात्राओं, पुष्पांजलि और शबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पास किया है. दोनों ने 98.4 प्रतिशत मार्क्स पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं इस बार टॉप 10 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बेगूसराय जिले के हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार दो छात्राओं, पुष्पांजलि और शबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पास किया है. दोनों ने 98.4 प्रतिशत मार्क्स पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं इस बार टॉप 10 में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बेगूसराय जिले के हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

टॉप 10 में सबसे ज्यादा टॉपर्स बेगूसराय से

प्रथम रैंक से लेकर रैंक 10 हासिल करने वालों में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स बेगूसराय जिले के हैं. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, बेगूसराय के कुल 13 स्टूडेंट्स टॉप 10 में शामिल हैं. बिहार बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है.

BSEB 10th Result: कितने स्टूडेंट्स हुए पास?

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 2026 में कुल 15,10,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से कुल 12,35,743 छात्र पास हुए हैं. छात्रों का पासिंग प्रतिशत 6,01,390 रहा. वहीं छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 6,34,53 है. कुल पासिंग प्रतिशत 81. 79 है.

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया. उन्होंने कहा कि सभी स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य जिसने 12वीं और अब 10वीं, दोनों का रिजल्ट, मार्च महीने में ही निकाला है.

कैसे देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • फ्यूचर के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें


यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: सिमुलतला की पुष्पांजलि ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी, देखें पहले 10 टॉपर्स के नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन