Jamshedpur News : जुलूस के दौरान चुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था, एसटीएफ डीआइजी, एसएसपी व सिटी एसपी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग
Updated at : 29 Mar 2026 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन चुस्त दिखी. एसटीएफ सह जगुआर डीआइजी इंद्रजीत महथा समेत एसएसपी पीयूष पांडेय व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष स्वयं लगातार सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे.
विज्ञापन
सादे लिवास में तैनात पुलिसकर्मी जुलूस में शामिल होकर करते रहे निगरानी
Jamshedpur News :
रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन चुस्त दिखी. एसटीएफ सह जगुआर डीआइजी इंद्रजीत महथा समेत एसएसपी पीयूष पांडेय व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष स्वयं लगातार सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष शनिवार की शाम से ही साकची, मानगो, टेल्को, कदमा और जुगसलाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. वहीं, मानगो में देर रात तक डटे रहे. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने व जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकलवाने का निर्देश दिया. वहीं, एसएसपी पीयूष पांडेय सीसीआर से सीसीटीवी कैमरा के जरिये सभी जुलूस पर नजर रख रहे थे. वहीं से वे पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. जुलूस के दौरान सभी चौक-चौराहों पर फोर्स की तैनाती की गयी थी. वहीं, सभी अखाड़ा के जुलूस में फोर्स को तैनाती की गयी थी. जिनकी जिम्मेवारी जुलूस समाप्त होने तक शांति व्यवस्था बहाल रखना था. आठ अलग-अलग जोन में सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. खासकर मानगो, कदमा, जुगसलाई और टेल्को में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




