Jamshedpur News : बागबेड़ा : शराब की बोतल से पत्नी पर हमला, पति गिरफ्तार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Mar 2026 1:46 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बागबेड़ा थानांतर्गत नया बस्ती के रहने वाले के. श्याम को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थानांतर्गत नया बस्ती के रहने वाले के. श्याम को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में श्याम की पत्नी साइना परवीन ने अपने पति के. श्याम के खिलाफ जान मारने की नीयत से शराब की बोतल से हमला कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया था. मामला 24 मार्च का है.

मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. बात इतनी बढ़ी कि झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. उसके बाद श्याम ने पास में रखे शराब की बोतल से पत्नी साइना परवीन पर हमला कर दिया. इस मामले में तीन दिन बाद साइना ने बागबेड़ा थाना में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने के. श्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola