बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री का कमबैक, टॉप 10 में 3 स्टूडेंट, पुष्पांजलि को Rank 1

Updated:
विज्ञापन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की बिल्डिंग की तस्वीर

Bihar Board Toppers Factory: बिहार बोर्ड का टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाला स्कूल एक बार फिर फॉर्म में वापस आ गया है. बिहार के जमुई जिले में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर से बिहार बोर्ड का टॉपर दिया है. इसी स्कूल की स्टूडेंट पुष्पांजलि कुमारी को पुष्पांजलि कुमारी को रैंक 1 मिला है.

विज्ञापन

Bihar Board Toppers Factory: बिहार बोर्ड 10वीं में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. 98.4 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पुष्पांजलि ने रैंक 1 प्राप्त किया है. बिहार के टॉपर्स फैक्ट्री (Bihar Board Toppers Factory) कहे जाने वाले स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय से सेशन 2022-23 के बाद कोई टॉप रैंक पर नहीं था. इस बार के रिजल्ट को देखकर कह सकते हैं कि Bihar Board Toppers Factory स्कूल ने कमबैक किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Board Toppers Factory: टॉप 10 में 3 स्टूडेंट्स

सिर्फ टॉपर ही नहीं, बल्कि इस स्कूल के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इस स्कूल से 3 स्टूडेंट का नाम टॉप 10 में शामिल है. पुष्पांजलि कुमारी के अलावा अभिनव कुमार और सुरभि सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.

रैंकछात्र का नामअंकप्रतिशत
1पुष्पांजलि कुमारी49298.4%
6अभिनव कुमार48597%
10सुरभि सिंह48196.2%

सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहले भी कई बार बिहार बोर्ड के टॉपर्स देने के लिए जाना जाता रहा है. हर साल यहां के छात्रों का प्रदर्शन चर्चा में रहता है. इस साल भी तीन छात्रों के टॉप 10 में आने से एक बार फिर यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिकॉर्ड

सालटॉप 10 में छात्रों की संख्या / उपलब्धि
2015टॉप 10 में 30 छात्र
2016टॉप 10 में 42 छात्र
2017सेकेंड और 3rd टॉपर
2018टॉप 10 में 13 छात्र
2019टॉप 10 में 16 छात्र
2020टॉप 10 में 6 छात्र
2021टॉप 10 में 14 छात्र
2022टॉप 10 में 5 छात्र
2023टॉप 10 में 10 छात्र

बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. कई सालों तक इस स्कूल के छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में दबदबा बनाए रखा है. यही वजह है कि इसे अक्सर बिहार बोर्ड के “टॉपर्स की फैक्ट्री” के रूप में भी देखा जाता है.

साल 2015 में इस स्कूल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. उस साल पूरे बिहार में टॉप 10 की लिस्ट में कुल 31 छात्रों के नाम आए थे, जिनमें से 30 छात्र अकेले सिमुलतला स्कूल के थे. उसी साल यहां के छात्र नीरज रंजन और कुणाल जिज्ञासु ने 500 में से 487 अंक हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया था.

साल 2016 में 42 स्टूडेंट्स

इसके बाद साल 2016 में भी सिमुलतला स्कूल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. उस साल 10वीं के टॉप 10 में कुल 42 छात्रों के नाम आए थे और उनमें बड़ी संख्या इसी स्कूल के छात्रों की थी. लगातार दूसरे साल भी इस स्कूल ने साबित कर दिया कि यहां पढ़ने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं.

साल 2017 में भी यह स्कूल टॉपर्स (Bihar Board Toppers Factory) की लिस्ट में बना रहा. उस साल सेकेंड और थर्ड रैंक इसी स्कूल की छात्राओं ने हासिल की थी. भाव्या कुमारी को 92.80 प्रतिशत अंक मिले थे, जबकि हर्षिता कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था.

साल 2018 की बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में भी सिमुलतला स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा. उस साल टॉप 10 की सूची में इस स्कूल के 13 छात्र शामिल थे. वहीं 2019 में भी यहां के 16 छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई थी.

2023 के बाद से रिकॉर्ड हुआ ठंडा

हालांकि साल 2020 में इस स्कूल का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और टॉप 10 में केवल 6 छात्र ही जगह बना पाए. लेकिन इसके बाद फिर से स्थिति बेहतर हुई. साल 2021 में सिमुलतला स्कूल के 14 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई. वहीं 2022 में इस स्कूल के 5 छात्र टॉपर्स की सूची में शामिल हुए थे.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार साल 2023 के बाद यहां से छात्रों का नाम टॉप रैंक में शामिल होना कम हो गया था. इस बार रैंक 1 टॉपर इसी स्कूल से हुई हैं तो स्कूल का ये बेहतरीन कमबैक कहा जा सकता है. हालांकि, टॉप 10 में सिर्फ 3 ही स्टूडेंट इस बार शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड ने जारी की टॉपर्स लिस्ट, बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन