jamshedpur news : छोटे भाई की पिटाई से बड़े की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 12:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सोनारी की झबरी बस्ती का रहने वाला था मृतक, नशे में धुत आरोपी ने दो दिन पहले दिया था घटना को अंजाम

विज्ञापन

jamshedpur news : सोनारी थानांतर्गत झबरी बस्ती में आपसी विवाद को लेकर छोटे भाई दुखु हेमब्रम ने अपने बड़े भाई सनातन हेमब्रम (45) की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान अंदरूनी चोट लगने के कारण दो दिन बाद मंगलवार की सुबह सनातन की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी दुखु हेमब्रम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. घटना 31 मई की देर रात की है. इस ममाले में सनातन के मंझले भाई प्रह्लाद हेमब्रम ने सोनारी थाना में दुखु हेमब्रम के खिलाफ में पीट-पीट कर हत्या करने का केस दर्ज कराया है. सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने बताया कि सनातन अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था. 31 मई की रात को सनातन हेमब्रम और उसके छोटे भाई दुखु हेमब्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दुखु ने नशे में होने के कारण मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दुखु ने सनातन को उठा कर पटक भी दिया. पुलिस ने बताया कि सनातन शरीर से कमजोर था. पिटाई और पटकने के कारण उसके जबड़े और सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें लगीं. सोमवार सुबह सनातन दर्द से कराह रहा था, लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया और न ही किसी को इसकी सूचना दी गयी. सोमवार की देर रात उसका मंझला भाई प्रह्लाद हेमब्रम काम से लौटा तो देखा कि सनातन की मौत हो चुकी है. इसके बाद घटना की सूचना सोनारी थाना को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola