jamshedpur news : होमगार्ड भर्ती : त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार अब सिर्फ आज और कल

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 2:01 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

गृह रक्षक के 1259 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया

विज्ञापन

jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में गृह रक्षक के 1259 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया चल रही है. भर्ती के लिए मिले आवेदनों में कई में त्रुटियां पायी गयी हैं. इन त्रुटियों में सुधार के लिए 3 जून तक का समय दिया गया है. भर्ती के लिए कुल 22,262 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से जांच के दौरान 4,422 आवेदन त्रुटिपूर्ण पाये गये हैं. जिला प्रशासन ने 18 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर इन त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी कर दी थी. 1 जून 2026 तक 4,422 त्रुटिपूर्ण आवेदनों के विरुद्ध कुल 1,235 आपत्तियां ही प्राप्त हुई हैं. प्रशासन ने उन सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है, जिनका नाम त्रुटिपूर्ण सूची में है. वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करायें, ताकि वे चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें. जिला प्रशासन ने आवेदकों को अपनी त्रुटियां सुधारने और दावा आपत्ति दायर करने के लिए 19 मई से 3 जून तक का समय दिया है. यदि निर्धारित तिथि 3 जून तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज नहीं कराते हैं, तो उनके आवेदन स्वतः रद्द मान लिये जायेंगे. अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन या सुधार पर विचार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola