jamshedpur news : प्रदीप हत्याकांड में आरोपी को मिली जमानत

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 2:04 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमानत अर्जी को झारखंड हाइकोर्ट से सोमवार को मंजूरी दे दी गयी

विज्ञापन

jamshedpur news : उलीडीह में प्रदीप साव की हत्या के आरोपी ललित सिंह की जमानत अर्जी को झारखंड हाइकोर्ट से सोमवार को मंजूरी दे दी गयी. इस मामले की जानकारी अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने दी. मामला दिसंबर 2025 का है. जानकारी के अनुसार, प्रदीप साव का शव पुलिस ने नदी से बरामद किया था. अनुसंधान में यह पाया गया था कि प्रदीप की हत्या चापड़ से मारकर की गयी थी. उसके बाद शव को नदी में फेंका गया था. इस मामले में प्रदीप के भाई के बयान पर मानगो थाना में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने छह 6 आरोपियों को जेल भेजा था.

परसुडीह : फायरिंग में आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

परसुडीह में फायरिंग और मारपीट करने के आरोपी धर्मवीर सिंह की जमानत अर्जी झारखंड हाइकोर्ट से सोमवार को मंजूर हो गयी. सोमवार को अदालत में अधिवक्ता विद्या सिंह ने उसका बेल बॉन्ड दिया. घटना 2026 को होली के मौके पर हुई थी. इसके बाद उदय रजक ने परसुडीह थाना में धर्मवीर सिंह और मुन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था. घटना के वक्त पुलिस ने मुन्ना सिंह के पास से पिस्तौल बरामद की थी.

आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को मिली जमानत

उलीडीह संकोसाई रोड नंबर एक के रहने वाले आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी अवधेश कुमार यादव को प्रधान जिला जज ने सोमवार को जमानत दे दी. आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी जेल में बंद था. सोमवार को उसे जमानत दे दी गयी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola