jamshedpur news : बागबेड़ा-जगदीशपुर मुख्य सड़क की करायी सफाई, राहत

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 2:02 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

मजदूरों के साथ जेसीबी को भी लगाया गया

विज्ञापन

jamshedpur news : बागबेड़ा-जगदीशपुर मुख्य सड़क पर लंबे समय से व्याप्त गंदगी और जाम नालियों की सोमवार को सफाई कराने पर लोगों को राहत मिली है. सड़क सफाई का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने व्यक्तिगत पहल कर करायी. इस दौरान मजदूरों के साथ जेसीबी को भी लगाया गया था. दुखनी सोरेन ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन मतला डीह, हरहरगुट्टू, शिवनगर, बागबेड़ा, रानीडीह, करनडीह और कीनूडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों के 40 हजार लोग आना-जाना करते हैं. उन्होंने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से स्थिति नारकीय बनी हुई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. हाउसिंग कॉलोनी हो या बागबेड़ा का सुदूर क्षेत्र, हर जगह नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित होनी चाहिए. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आम जनता को स्वच्छता के प्रति सजग करने का आग्रह किया. लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की. दुखनी सोरेन की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola