jamshedpur news : सोमवार को गोलपहाड़ी और मंगलवार को स्टेशन-कीताडीह रोड से हटेगा अतिक्रमण

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:37 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

रेलवे के क्वार्टर भी टूटेंगे

विज्ञापन

रेलवे के क्वार्टर भी टूटेंगे

jamshedpur news :

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गयी है. स्टेशन के आसपास के एरिया को खाली कराया जा रहा है. स्टेशन से कीताडीह की ओर जाने वाली सड़क पर बची हुई दुकानों को मंगलवार को हटाया जायेगा. लेकिन, उससे पहले सोमवार को गोलपहाड़ी इलाके की पांच दुकानों को तोड़ा जाना है. इसको लेकर भी रेलवे के लैंड विभाग के अधिकारियों की ओर से आरपीएफ समेत तमाम लोगों को जानकारी दे दी गयी है. जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी है.

कीताडीह रोड पर करीब 14 छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जिनको तोड़ा जाना है. वहीं, पांच दुकान गोलपहाड़ी रोड पर है, जिसको हर हाल में तोड़ा जायेगा. तीन बार से अधिक बार नोटिस दिया जा चुका है. रेलवे की ओर से इसको खाली करने के लिए कहा जा चुका है और मार्किंग भी कर दी गयी है. उस एरिया में भी यार्ड के निर्माण के बाद रेलवे से जुड़े काम को लेकर निर्माण कार्य होना है. दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट की जद में आने वाले रेलवे के क्वार्टर, यूनियन कार्यालय समेत तमाम भवनों को भी तोड़ा जाना है. इसको लेकर भी पूरे एरिया को चिह्नित किया गया है. प्लेटफाॅर्म नंबर एक के बाद से रेलवे की पटरी लग जायेगी, जिसके बाद इसका चौहद्दी भी बढ़ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola