jamshedpur news : विद्यालय में हॉल व शौचालय निर्माण की मांग
Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:35 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
हिंदुस्तान मित्र मंडल उच्च विद्यालय के परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया
विज्ञापन
jamshedpur news :
हिंदुस्तान मित्र मंडल उच्च विद्यालय के परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और नृत्य से की गयी. प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी लक्ष्मी ने विद्यालय में छत पर हॉल निर्माण और छात्राओं के लिए अतिरिक्त शौचालय की मांग रखी. सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. शत- प्रतिशत उपस्थिति, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और रेल परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सहयोगी अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों को शॉल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक सह झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव केसरी, हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब के महासचिव अवध चौधरी, अध्यक्ष दिनेश झा व अन्य उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










