jamshedpur news : 31 जनवरी तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, आदित्यपुर स्टेशन से खुलेगी टाटा-हटिया मेमू ट्रेन

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 12:33 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत विकास कार्यों के कारण 17 जनवरी से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

jamshedpur news :

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत विकास कार्यों के कारण 17 जनवरी से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा. इसका सीधा असर टाटानगर स्टेशन से रोजाना अप-डाउन करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक सुधार कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है. सबसे अहम बदलाव टाटा–हटिया–टाटा मेमू ट्रेन को लेकर किया गया है. ट्रेन संख्या 68036/68035 टाटा–हटिया–टाटा मेमू अब 31 जनवरी तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से ही चलेगी और वहीं समाप्त होगी. यानी इस अवधि में यह मेमू ट्रेन टाटानगर स्टेशन तक नहीं आयेगी. इससे टाटानगर से हटिया और आसपास के इलाकों में रोज सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आद्रा डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों की वजह से यह फैसला लिया गया है. ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नल सुधार और अन्य तकनीकी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है, तो कुछ को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18019/18020 झारसुगुड़ा–धनबाद–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस को 19 जनवरी को रद्द कर दिया गया है. वहीं, यह ट्रेन 22 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बरकाकाना मेमू एक्सप्रेस 20 जनवरी को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जिससे टाटानगर से आगे की यात्रा प्रभावित रहेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 20, 21 और 24 जनवरी को चांडिल-मुरी-मंडल होकर चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन पुरुलिया होकर नहीं जायेगी, जिससे उस रूट के यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola