jamshedpur news : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, दर्जनों बाइक बरामद

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 2:01 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बरामद बाइक में जमशेदपुर से चोरी हुई 18 से अधिक बाइक भी शामिल

विज्ञापन

jamshedpur news : किरीबुरू पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की करीब 80 बाइक बरामद की है. मंगलवार को किरीबुरू पुलिस संभवत: गिरोह का खुलासा करेगी. गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर का रहने वाला सोनू लोहार उर्फ भोलू भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, सोनू लोहार की निशानदेही पर ही चोरी की दर्जनों बाइक बरामद की गयी है. सोनू लोहार शातिर बाइक चोर है. वह पूर्व में बिरसानगर, सिदगोड़ा और गोलमुरी थाना हाजत से भी भाग चुका है. एक दिन पूर्व नोवामुंडी थाना हाजत से भी भागा था. इसके बाद उसका लोकेशन जमशेदपुर मिल रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद से संपर्क किया. उसके बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने सोनू लोहार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि वह दर्जनों बाइक की चोरी कर उसे झारखंड और ओडिशा के किरीबुरू, बड़बिल, बड़ाजामदा समेत अलग-अलग जगहों पर बेच दिया है. उसने ओडिशा में अलग-अलग जगहों से भी बाइक चोरी की है. इसके बाद पुलिस ने झारखंड और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर चोरी की दर्जनों बाइक बरामद की हैं. इसमें जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई 18 से अधिक बाइक भी शामिल हैं. पुलिस गिरफ्तार पांच आरोपियों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है. मामले को लेकर चाईबासा पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों और हिरासत में लिये गये आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जायेगी. पुलिस द्वारा बरामद वाहनों के सत्यापन और उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola