चुनाव का नामांकन शुरू होते ही अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर स्टेटिक टीम सक्रिय

Updated at : 29 Apr 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव का नामांकन शुरू होते ही अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर स्टेटिक टीम सक्रिय

लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, नगदी, उपहार की वस्तु, हथियार, गोला बारूद सहित असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर प्रशासन की पैनी नजर

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, नगदी, उपहार की वस्तु, हथियार, गोला बारूद सहित असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर प्रशासन की पैनी नजर

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सभी छह विधानसभा क्षेत्र में चेकनाका बनाये गये हैं. इधर, सोमवार से नामांकन शुरू होते ही जिले में 12 अंतरराज्यीय एवं 6 अंतरजिला प्रवेश मार्ग एवं जमशेदपुर शहर में चिह्नित स्थानों पर कुल 21 चेकनाका स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है. चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों, व्यक्तियों की जांच कर चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए निरंतर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. साथ ही वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला स्तर पर सभी चेकनाकों की मॉनिटरिंग हो रही है. परेशानी से बचने के लिए आमजन नगद या कोई अन्य कीमती वस्तु से संबंधित वैध दस्तावेज के साथ आवागमन कर सकते हैं.

जिले से सटा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट

पश्चिम बंगाल का झारग्राम से सटा जिले का चाकुलिया प्रखंड के बेंद, चाकुलिया प्रखंड के शिशाखुन (शांतिनगर), बहरागोड़ा प्रखंड के दारीशोल घाटशिला प्रखंड के चेईगजोड़ा, इसी तरह पश्चिम बंगाल का पुरूलिया जिले से सटे घाटशिला प्रखंड के केशरपुर पिकेट, बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी व पटमदा प्रखंड के कटिंग चेकपोस्ट और ओडिशा के मयूरभंज जिला से सटा बहरागोड़ा प्रखंड के जामशोला, गुड़ाबांदा प्रखंड के तेतूलडांगा, गुड़ाबांदा प्रखंड के मुचरीशोल, डुमरिया प्रखंड के भीतरआमदा, पोटका प्रखंड के तिरिंग- रसुनचोपा चेक पोस्ट शामिल हैं.

जिला से सटा अंतरजिला चेकपोस्ट

सरायकेला सीमा से सटे पोटका प्रखंड के हाता-राजनगर, बिष्टुपुर-आदित्यपुर ब्रिज, पारडीह, आजादनगर थाना के बोसनगर-कपाली कमारगोड़ा, सोनारी थाना में सोनारी-दोमुहानी ब्रिज

शहर के अंदर

सीतारामडेरा में मानगो नया पुलिया के पहले बस स्टैंड की तरफ, बर्मामाइंस में रेलवे ओवरब्रिज से उतरने/चढ़ने से पहले गोलचक्कर के पास, गोविंदपुर में अन्ना चौक शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola