पोटका : 63 लाख रुपये की निकासी के केस में जलसहिया को नहीं मिली जमानत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 May 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन

चार साल पूर्व 2020 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मंतोषमणि ने पोटका थाना में जल साहिया, मुखिया समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए नामजद केस दर्ज किया था.
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
एडीजे-1 की अनुपस्थिति में एडीजे-2 की कोर्ट ने सोमवार को पोटका प्रखंड की दो पंचायतों (कोवाली पंचायत और जामदा पंचायत) में शौचालय का काम किये बिना 63 लाख रुपये राशि निकासी के केस में आरोपी सह कोवाली की जल सहिया काजलमणि मंडल की जमानत पर सुनवाई हुई. आरोपी को कोर्ट ने जमानत नहीं दी. हालांकि पुलिस से केस डायरी जमा कर दी है. केस की अगली सुनवाई 15 मई को होगी. कोर्ट में बचाव पक्ष से अधिवक्ता चंद्रभूषण ओझा ने पक्ष रखा. गौरतलब है कि वर्ष 2020 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मंतोषमणि ने पोटका थाना में जल साहिया, मुखिया समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए नामजद केस दर्ज किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




