ePaper

बागबेड़ा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर

Updated at : 26 Jun 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
बागबेड़ा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर

दो माह पूर्व 2 अप्रैल को बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरिजन बस्ती में नाबालिग के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के नाबालिग आरोपी ने बुधवार को पॉक्सो विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट के आदेश पर नाबालिग को रिमांड होम भेजा गया. मालूम हो कि 2 अप्रैल को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में नाबालिग के साथ दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था. दोनों आरोपियों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में पॉक्सो की धारा लगाकर 4 अप्रैल 2024 को केस दर्ज किया गया था.

कदमा: जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी को मिली जमानत

जमशेदपुर.

एडीजे-2 कोर्ट ने बुधवार को साक्ष्य के अभाव में घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी मोहम्मद सिराज को जमानत दे दी. कोर्ट में बचाव पक्ष के आरोपी अधिवक्ता केएम सिंह ने पैरवी की थी. मालूम हो कि गत माह 24 मई को कदमा विजया हैरिटेज फोर्थ फेज स्थित मेसर्स सिगमा एसोसिएट कंपनी के कार्यालय में घुसकर हथियार दिखाकर जब्त गाड़ी को छुड़ाकर ले जाने की घटना हुई थी. इस घटना में आरोपी मोहम्मद सिराज, प्रियांशु ठाकुर, सौरभ कुमार झा, विक्की ठाकुर के विरुद्ध कदमा थाना में नामजद केस दर्ज कराया गया था. फिलहाल चारों आरोपी घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद हैं.

सरायकेला: जमीन खरीद में धोखाधड़ी के आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

जमशेदपुर :

सरायकेला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में कपाली में जमीन खरीद में धोखाधड़ी करने के आरोपी प्रेम चंद्र तुरा व श्याम तुरा को अग्रिम जमानत प्रदान की. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता केएम सिंह ने पैरवी की थी. मालूम हो कि गत 5 दिसंबर 2023 को कपाली थाना में हाजी अब्दुल, प्रेम चंद्र तुरा, श्याम तुरा के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola