Karam Puja 2025: चांद के पार चलिए, संस्कृति के साथ चलिए, करम महोत्सव में बोले विधायक जयराम महतो

जयराम महतो और विद्युत वरण महतो कुड़मी रत्न सम्मान से सम्मानित. फोटो : प्रभात खबर
Jairam Mahto in Karam Mahotsav Jamshedpur: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता और विधायक जयराम महतो ने कहा है कि चांद के पार चलिए, लेकिन संस्कृति के साथ चलिए. वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आयोजित करम महोत्सव (Karam Puja 2025) में आये लोगों को संबोधित कर रहे थे.
Jairam Mahto in Karam Mahotsav Jamshedpur: डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा है कि निर्मल महतो का नाम न केवल एक व्यक्ति के रूप में, बल्कि आदर्श और संघर्ष की पहचान के रूप में इतिहास में दर्ज है. निर्मल महतो शहीद नहीं होते, तो हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड राज्य नहीं बनता. ये बातें विधायक जयराम महतो ने रविवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित करम महोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि कही.
Jairam Mahto: निर्मल महतो के बलिदान ने सिखाया देशभक्ति शब्दों तक सीमित न रहे
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसके लिए अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ती है. विधायक जयराम महतो ने कहा कि आप चांद के पार चलिए, लेकिन संस्कृति को साथ लेकर चलिए. प्रगति और आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराएं और मूल्यों का संजोकर चलिए. संस्कृति हमारे अस्तित्व की नींव है, जो हमारे व्यक्तित्व और सामाजिक पहचान को मजबूती प्रदान करती है. हम अपने मूल्यों को न खोयें और समाज में न्याय और समानता के लिए हमेशा आवाज उठाते रहें.

कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाये : विद्युत वरण महतो
मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कुड़माली भाषा को भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कुड़मी भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक पहचान का अहम हिस्सा है, इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए. आठवीं अनुसूची में भाषा के शामिल होने से न केवल इसकी सुरक्षा होगी, बल्कि भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार में भी मदद मिलेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुड़माली भाषा पठन-पाठन में मदद करेगी कुड़मी सेना
कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि संगठन अपने समाज के प्रति जवाबदेही को भली-भांति समझता है. इसलिए कुड़मी सेना ने फैसला लिया है कि नयी पीढ़ी को कुड़माली भाषा पठन-पाठन करने में मदद प्रदान करेगा. नयी युवा पीढ़ी अपनी भाषा, संस्कृति व समाज से विमुख हो रहे हैं. उनको समाज की जड़ से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में 50 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
कलाकारों ने झुमूर गीत-संगीत पर बिखेरी भाषा-संस्कृति की छटा
कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमेटी की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित करम महोत्सव में कोल्हान समेत झारखंड, बंगाल और ओडिशा के कलाकार झुमूर गीत-संगीत से समां बांधा. करम राजा के स्वागत में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम की पीहू रानी महतो और रीना महतो ने अपनी टीम के साथ झुमूर गीत-संगीत प्रस्तुत किया.

करम महोत्सव में कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमेटी के शैलेंद्र महतो और महासचिव अरविंद महतो के नेतृत्व में करम राजा की पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की गयी. वहीं, कुड़मी सेना की ओर से अतिथियों का स्वागत फलदार पौधा देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के प्रोबीर महतो, विजय महतो, सूरज महतो, अजय महतो, विष्णुदेव महतो, मनोज महतो, रमेश महतो, रोहित महतो, देव महतो व अन्य ने अहम योगदान दिया.
विद्युत वरण महतो और जयराम महतो कुड़मी रत्न से सम्मानित
करम महोत्सव में कुड़मी सेना संगठन की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो को कुड़मी रत्न से सम्मानित किया गया. कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो व महासचिव अरविंद महतो ने उन्हें मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें
पलायन का दंश झेलता बोकारो का चतरोचट्टी, 3 महीने में ताबूत में लौटे 5 प्रवासी श्रमिक
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए किसने किया मजबूर?
रांची के नगड़ी में झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन लगायेंगे ‘आदिवासी महादरबार’
आदिवासी भाषाओं का हिंदी और अंग्रेजी में होगा अनुवाद, 1 सितंबर को आदि वाणी ऐप की लांचिंग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




