Vishal kumar minz chief arbiter in national chess tournament : राष्ट्रीय चेस टूर्नामेंट में शहर के विशाल मिंज होंगे चीफ ऑर्बिटर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल कुमार मिंज राष्ट्रीय रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका निभायेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल कुमार मिंज राष्ट्रीय रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट में मुख्य ऑर्बिटर की भूमिका निभायेंगे. ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (एआइएसीएफ) ने विशाल कुमार मिंज को इस प्रतियोगिता लिए मुख्य ऑर्बिटर नियुक्त किया है. रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट 11-13 मार्च तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जायेगा. विशाल कुमार मिंज 2019 में फिडे ऑर्बिटर बने थे. 2023 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर की परीक्षा उत्तीर्ण की. विशाल 44वें फिडे शतरंज ओलिंपियाड, टाटा स्टील एशियन जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप, एशियन जूनियर गर्ल्स रैपिड एवं ब्लिट्ज चैंपियनशिप के अलावा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना योगदान दे चुके हैं. विशाल को मुख्य ऑर्बिटर नियुक्त किये जाने पर ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार, एसकेडीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अजय कुमार, एनके तिवारी, जयंत कुमार भुइंया, विक्रम कुमार ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola