Press Club Of Jamshedpur Media Cup Cricket Tournament :दोमुहानी व दलमा की टीम के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को दलमा एकादश व दोमुहानी एकादश के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को दलमा एकादश व दोमुहानी एकादश के बीच खेला जायेगा. मैच की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी. मंगलवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में दलमा एकादश की टीम ने खरकई को 59 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अमित केसरी (63 रन) रहे. दिन के दूसरे मैच में दोमुहानी की टीम ने हुडको को 38 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. आशुतोष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola