Jsca A Division Cricket League : नरेंद्र देव की घातक गेंदबाजी से स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को 43 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज को 43 रन से मात दी. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में दस विकेट पर 244 रन बनाए. आकाश सिन्हा ने 97 रनों की शानदार पारी खेली. यंग ब्वॉयज की ओर से जुनैद अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 30.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 201 रन पर सिमट गयी. मार्शल चापला ने 49 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट के नरेंद्र देव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी. नरेंद्र देव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola